शिवपुरी: शिवपुरी के एक्सीलेंस स्कूल नंबर वन में एक टीचर ने छात्र की बेरहमी से मारपीट कर दी वहीं स्कूल के टीचर और छात्रों ने जिला अस्पताल में छात्र को भर्ती कराया है वहीं उसकी हालत में अब सुधार है मौके पर प्रिंसिपल विवेक श्रीवास्तव पहुंचे जहां उन्होंने छात्र का हालचाल जाना और डॉक्टर से भी बात की.
जानकारी के अनुसार ललित धाकड़ पुत्र नंदकिशोर धाकड़ उम्र 14 साल निवासी ग्राम धोँधा हाल निवासी रेलवे स्टेशन के पास मामा के यहां रहता है आज वह स्कूल गया था तभी टीचर दिलीप राय ने उससे पूछा कि शर्ट की जेब क्यों नहीं सिलवाई इसी बात के चलते दिलीप राय ने छात्र ललित धाकड़ की बेरहमी से मारपीट कर दी और उसके बाल पकड़कर सर बेंच में दे दिया जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं वही टीचर और छात्रों ने जिला अस्पताल में छात्र को भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार जारी है वहीं मौके पर प्रिंसिपल विवेक श्रीवास्तव पहुंचे उन्होंने छात्र का हालचाल जाना और जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में मामला लाया है वही टीचर पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है. दिलीप राय हिंदी के टीचर हैँ.






Be First to Comment