प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना दामिनी बिष्ट ने विद्यार्थियों को सिखाई कथक की प्रस्तुतियां
शिवपुरी: स्पिक मैके संस्था द्वारा शहर में छह दिवसीय कथक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर आयोजित इस नि:शुल्क कार्यशाला में प्रसिद्ध कथक कलाकार दामिनी बिष्ट द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज इस कार्यशाला के प्रथम दिन गीता पब्लिक स्कूल में उनके द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। गणेश वंदना द्वारा उन्होंने अपने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। गणेश वंदना में प्रयुक्त हर एक शब्द के अर्थ को उन्होंने अपनी प्रस्तुति द्वारा न केवल सुंदर रूप में प्रस्तुत किया बल्कि अपनी प्रस्तुति के हर एक रूप के अर्थ को भी समझाया। विद्यार्थियों को उन्होंने कथक के बेसिक स्टेप्स के बारे में समझाया। कथक सीखते समय कौन सा पैर पहले उठाया जाता है कौन सा बाद में, कथक नृत्य में टाप व चक्र का मतलब क्या होता है , चक्र किस ओर से लिया जाता है, चक्र कितने तरह से लिए जाते हैं, भगवान श्री कृष्ण की मुद्राओं की जानकारी दी। उन्होंने न केवल स्वयं प्रस्तुति दी बल्कि विद्यार्थियों को भी उनकी जगह पर बैठे बैठे हस्तमुद्राओं द्वारा गणेश वंदना सिखाई व टैक्निकल स्किल्स पर भी प्रस्तुति दी। उन्होंने यह भी बताया कि स्पिक मैके से जुड़ कर वह लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए कथक की प्रस्तुतियां दे रही है साथ ही कथक सिखा रही हैं। इस दौरान स्कूल के संचालक गण, प्राचार्य व समस्त टीचिंग स्टाफ की उपस्थिति रही।

गीता पब्लिक स्कूल में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना दामिनी बिष्ट द्वारा दी गई कथक की मनमोहक प्रस्तुति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment