शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना में अपने साथ हुई लूट की वारदात की शिकायत एक दंपति ने ढाई माह बाद दर्ज कराई है। दरअसल कुछ रोज पूर्व शिवपुरी पुलिस ने 14 लूटों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उक्त सभी लुटेरे बाइक सवार बाइक पर सवार महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे पुलिस ने 6 लुटेरों से लगभग आठ लाख के जेवरात भी बरामद किए थे।
लूटों के खुलासे का समाचार पढ़ने के बाद कराई शिकायत दर्ज
पिछोर के बाचरौन चौराहा का रहने वाला केशव लोधी पुत्र शिवदयाल लोधी उम्र 32 साल आज पिछोर थाना अपनी पत्नी के साथ पहुंचा। केशव लोधी ने बताया कि उसने समाचार पढ़ा था शिवपुरी पुलिस ने 14 लूटों का खुलासा किया था। उसके साथ भी लूट की वारदात हुई थी पर वह डरा हुआ था इसी के चलते उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
ढाई माह पहले बदमाशों ने लूटा था
केशव लोधी ने पुलिस को बताया कि वह 26 अगस्त को अपनी पत्नी पुख्खन बाई के साथ बमेरा में माता के दर्शन करने गए थे। रात 09.30 बजे वापस अपने घर आ रहे थे तो बदरवास के आगे नांद तरफ कच्ची राह गई है। वहां बाइक सवार तीन बदमाश आए औऱ मेरी बाइक के आगे बाइक लगा दी फिर मेरी बाइक की चाबी निकालकर मेरा मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने कट्टा अड़ाया और दूसरे बदमाश ने मेरी पत्नि का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी लूट कर भाग गये थे।
उस समय में अपनी बाइर को डायरेक्ट करके घर आया। हम दोनों घबरा गये थे इस कारण हमने रिपोर्ट नहीं लिखवाई। हमने मोबाइल पर लुटेरों के पकड़ने की खबर देखी इसके बाद पिछोर थाने पर अपनी पत्नि के साथ लूट की शिकायत दर्ज करने पहुंचा हूं।
जेवरात पर लगी है नेलपेंट
केशव लोधी ने बताया कि मेरी पत्नी ने अपने सोने के सामान में लाल रंग की नेलपेंट पहचान के लिए लगा रखी थी, ऐसे में तीनों बदमाशों के सामने आने पर उन्हें पहचान लूंगा। पिछोर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।






Be First to Comment