शिवपुरी: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस पर आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा स्कूली बच्चों को दुर्घटना से बचने एवं उनके कारणों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें विशेष बात यह रही कि थाना सिटी कोतवाली में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को फिजिकली बच्चों को दिखाया गया जिससे उन्हें दुर्घटना के बारे में सही से जानकारी मिल सके एवं वे दुर्घटना के कारणों को जान सके।
इस दौरान टीआई कोतवाली श्री अमित भदोरिया, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया मौजूद थे।






Be First to Comment