Press "Enter" to skip to content

MSG में आई लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, खाते से उड़े 60 हज़ार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में एक ट्रांसपोर्टर साइबर ठगी का शिकार हुआ। ट्रांसपोर्टर को मोबाइल पर अन्य नंबर से आए मेसेज की लिंक दबाना महंगा पड़ गया। लिंक दबाते ही खाते से 60 हजार रुपए उड़ गए। अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत ट्रांसपोर्टर ने बैंक सहित पुलिस की साइबर शाखा में दर्ज कराई है।

शहर के झांसी तिराहा क्षेत्र में स्थित पवनपुत्र लॉजिस्टिक के मालिक भरत सचदेवा ने बताया कि वह बीते 18 नवंबर को 4 बजे के लगभग अपने अपने एसबीआई के खाते की नेट बैंकिंग चालू कर बेनिफिशयल एड कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक ओटीपी प्राप्त हुई थी इसके साथ एक अन्य नंबर 9151615468 से मेसेज आता है इस मैसेज में लिखा होता है कि आप जल्द बैंक खाते में आधारकार्ड, पेन कार्ड, ईमेल और मोबाइल नंबर को लिंक कराओ नहीं तो आपका खाता एक दिन बाद बंद कर दिया जाएगा। इसी मेसेज में दस्तावेज लिंक करने के लिए एक लिंक भी डली हुई थी। लिंक के जरिए उसने अपना आधार कार्ड अपलोड कर दिया फिर पेन कार्ड को अपलोड कर दिया इसी दौरान एक ओटीपी आई जैसे ही ओटीपी दर्ज की तो खाते से दो बार में 9999/- रुपए और 49999/- रुपए उड़ गए।

भरत सचदेवा ने बताया कि जब उसने बैंक में जाकर संपर्क की तब उसे पता चला कि वह साइबर क्राइम की ठगी का शिकार हुआ है। बैंक प्रबंधन ने कोई मदद कर पाने में असहयोगिता बताई तब उसने आज पुलिस की साइबर शाखा में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!