शिवपुरी: जिला अस्पताल में 2 सेवादारों की पिटाई का मामला मिस्ट्री बना हुआ है। अब तक दोनों सेवादारों के साथ 3 बार मारपीट हो चुकी है। मारपीट की तीनो घटनाएं एक ही समय में हुई है, जब दोनों सेवादार जिला अस्पताल में सेवा करने के लिए आते थे। अपने साथ मारपीट की शिकायत सेवादारों ने पुलिस में दर्ज कराई गई है।
अस्पताल में सेवा कार्य करने जाते हैं सेवादार
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए सेवा भारती अपना काउंटर लगाती हैं। इस काउंटर पर जयसिंह सेन उम्र 33 साल पुत्र श्रीलाल सैन निवासी सेवा भारती छात्रावास फतेहपुर और नारायण सेन उम्र 30 साल पुत्र बालकिशन सैन गणेश कॉलोनी अपनी सेवाएं देते हैं।
सेवा भारती का यह काउंटर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चालू रहता है। सेवा के इस काउंटर से अस्पताल में भर्ती मरीजों का निःशुल्क दूध गर्म किया जाता हैं, साथ में दूध की चाय भी बनाकर दी जाती हैं। शक्कर और चाय पत्ती सेवा भारती निशुल्क उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही सेवा भारती के इस काउंटर से निशुल्क चाय और दलिया भी वितरित की जाती है।
1 ही जगह 3 बार हो चुकी है पिटाई
सेवादार जयसिंह सेन और श्रीलाल सैन ने बताया कि आज जब वह जिला अस्पताल की ओर निकले थे। इसी दौरान जब वह फतेहपुर चौराहे पर पुरानी कलारी के पास ट्रैक्टर एजेंसी के सामने से गुजर रहे थे, तभी 1 कार में सवार 2 लोग उतरे और उनके साथ मारपीट कर भाग निगले। जय सिंह सेन ने बताया कि इससे पहले भी 2 हमारे ऊपर हमले हो चुके है।
पहला हमला 29 अक्टूबर, दूसरा हमला 15 नवंबर और तीसरा हमला आज 20 नवंबर को हुआ है। हमारे साथ कुछ लोग आकर मुंह बांधकर आते है और मारपीट कर भाग जाते है। पिछले 2 बार का हमला पुराना बाईपास रोड सिया मैरिज गार्डन के सामने हुआ था। आज का घटना क्षेत्र भी लगभग वही है। पिछली बार की घटनाओं की शिकायत हमने सिटी कोतवाली में की थी।

मुँह बांधकर आते हैँ और पिटाई करके भाग जाते है, एक ही जगह 3 बार पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment