शिवपुरी: खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र से पिपरो गांव से आ रही है। जहां लोधी पिपरो गांव में आंतक का पर्याय बने हुए है। बीते 11 तारीक को यहां एक अधैड की गांव के ही दबंग लोधीयों ने लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस भी इनपर एफआईआर दर्ज करने तैयार नहीं थी। वह तो इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जब शक्ति से एफआईआर के निर्देश दिए तब कही जाकर आरोपीयों पर हत्या की धाराओं का इजाफा किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 11 नबंबर को मुरारीलाल पाण्डे अपने खेत पर जा रहे थे। तभी गांव के ही दबंग रास्ते को लेकर उनसे विबाद करने लगे। इसी दौरान गांव का कमलेश लोधी, शिवकुमार लोधी उर्फ ललची लोधी, तखत सिंह लोधी, दयाचंद लोधी, प्रताप सिंह लोधी, नीलेश व हीरालाल लोधी खेत पर आकर मारपीट कर दी थी। जिसके चलते मुरारीलाल पाण्डे मरणासन्न हालात में पिछोर अस्पताल से झांसी रैफर कर दिए।
झांसी में डॉक्टरों ने युवक के सिर में फैक्चर होने के चलते उन्हें तत्काल बैंटीलेटर पर ले लिया। परंतु यहां दबंगों की दबंगई कहे या फिर पुलिस की ना समझी। थाना प्रभारी पूनम सविता ने इस मामले में महज मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर पीडित पक्ष को चलता कर दिया। उसके बाद पीडित पक्ष लगातार पुलिस से संपर्क करता रहा परंतु पुलिस ने पीडित के बयान लेने जाना तक उचित नहीं समझा।
हद तो तब हो गई जब पुलिस अधीक्षक के पास यह मामला पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पूनम सविता को मामले में तत्काल 307 की धारा बढाने की बोला। तब कही जाकर इस एफआईआर में 307 का इजाफा किया। मुरारीलाल की हालात लगातार बिगडती गई और परिजन युवक को लेकर झांसी से ग्वालियर पहुंचे और ग्वालियर में मुरारीलाल ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। अब पुलिस के इस मामले में हत्या हो जाने के बाद हाथ पैर फूल गए और थाना प्रभारी ने आनन फानन में इस मामले में 302 का इजाफा कर आरोपी शिवकुमार उर्फ ललची लोधी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिपरो में मुरारीलाल पांडेय की पीट पीटकर किया मरणासन्न, इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment