खनियांधाना नगर परिषद अध्यक्ष छाया साहू का रुतबा तो जीरो पर अध्यक्ष पति सत्येंद्र साहू का रुतबा सातवें आसमान पर वार्ड 3 के आदिवासी पार्षद के साथ की गाली गलौज एवं मारपीट हरिजन एक्ट एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज
शिवपुरी: बड़ी खबर खनियांधाना से आ रही है जहां पर खनियांधाना नगर परिषद अध्यक्ष पति सत्येंद्र साहू की नगर परिषद के अंदर दबंगई देखने को मिली जहां पर नगर परिषद में नवनिर्वाचित वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद करन आदिवासी के साथ नगर परिषद अध्यक्ष पति सत्येंद्र साहू के द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट की गई एबं धक्का देकर नगर परिषद के बाहर निकाल दिया गया जानकारी के अनुसार खनियांधाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद करन आदिवासी अपने साथियों के साथ वार्ड में हो रही पानी की समस्या को लेकर नगर परिषद पहुंचे थे जहां पर अध्यक्ष के ना मिलने के बाद अध्यक्ष पति मौके पर मिले जहां पर वार्ड पार्षद करन आदिवासी ने अपनी समस्या बताई तो अध्यक्ष पति सत्येंद्र साहू ने नगर परिषद वार्ड नं 03 के पार्षद करन आदिवासी के साथ मां बहन की बुरी बुरी जातिगत गालियां दी एवं जब पार्षद ने गालियां देने से मना किया तो अध्यक्ष पति सत्येंद्र साहू ने गाल में चांटा मार दिया और धक्का दे दिया जैसे पार्षद नीचे गिर गए पार्षद ने थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि धक्का देने से पार्षद की छाती में मुदी चोटें आई हैं मौके पर पार्षद के सहयोगी काशीराम आदिवासी एवं पार्षद हाजी दाऊद अली थे जिन्होंने बीच बचाव किया और घटना देखी है वह नगर परिषद अध्यक्ष पति सत्येंद्र साहू ने पार्षद करण आदिवासी को जान से मारने की भी धमकी दी जिससे पार्षद भयभीत है। फिलहाल खनियाधाना थाना प्रभारी ने मामला संज्ञान में लेते हुए तत्काल खनियाधाना नगर परिषद अध्यक्ष छाया साहू के पति सत्येंद्र साहू पर धारा 232, 294 ,506 , अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति 3(1)द , 3(1)ध , 3(2)va के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है अब देखना होगा कि पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है और आगे चलकर क्या कार्यवाही होती है

खनियांधाना नगर परिषद अध्यक्ष पति सत्येंद्र साहू को पार्षद से अभद्रता करना पड़ा महंगा हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment