शिवपुरी: जिले में जहां एक और किसानों को एक बोरी खाद के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. बावजूद इसके किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है.वहीं दूसरी ओर कुछ खाद विक्रेता खाद की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे हैं.खाद की कालाबाजारी का ऐसा ही एक मामला शनिवार को
उस समय सामने आया जब बैराड़ तहसीलदार ने एक मैरिज गार्डन पर औचक छापामार कार्रवाई कर यूरिया खाद के 400 कट्टे जब्त कर,मैरिज हॉल को सील करने की कार्रवाई की है.
कालाबाजारी के लिए मैरिज गार्डन के हॉल में छुपा रखा था खाद:
दरअसल बैराड़ नगर के ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे स्थित गगन मैरिज गार्डन के हॉल में एक खाद विक्रेता ने ब्लैक में बिक्री के लिए यूरिया खाद की जमाखोरी कर रखी थी.जिसकी सूचना पर बैराड़ तहसीलदार प्रतिभा पाल ने राजस्व अमले के साथ औचक छापा मार कार्रवाई कर यूरिया खाद के 400 कट्टे जब्त किए हैं.
टीम ने मैरिज गार्डन के हॉल को मय कट्टे के सील करने की कार्रवाई की है.प्रशासन की कार्रवाई से कालाबाजारी करने वाले खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार प्रतिभा पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि मैरिज गार्डन में अनाधिकृत रूप से खाद की जमाखोरी की गई है.जिस पर कार्रवाई कर यूरिया खाद के 400 कट्टे जब्त कर मैरिज गार्डन के हॉल को सील किया गया है.
खाद विक्रेता से खाद का स्टॉक करने संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं.जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

तहसीलदार ने मैरिज गार्डन पर की कार्रवाई: कालाबाजारी के लिए छिपाकर रखा 400 बेग यूरिया खाद जब्त, मैरिज हॉल सील
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment