शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम खूबतपुरा मजरा में आए दिन दबंग मारपीट करते रहते हैं वही एक मामला सामने आया है जिसमें घर में घुसकर एक राय होकर मारपीट कर दी वही घर में रखे नगदी और जमीन के कागजात भी ले गए बाहर जाते समय मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर गए.
जानकारी के अनुसार रामसेवक निवासी खूबतपुरा मजरा ग्राम सिरसौद थाना अमोला ने आज एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि 15 नवंबर 2022 को रात्रि 11 बजे गांव के रामचरण पुत्र हचुआ जाटव, ज्ञान चंद्र पुत्र रामचरण जाटव, मानसिंह पुत्र रामचरण जाटव, पुष्पेंद्र पुत्र मानसिंह जाटव, ममता पत्नी मानसिंह जाटव, सोनम पत्नी ज्ञान चंद जाटव द्वारा एक राय होकर मेरी और मेरे पुत्र बंसी तथा पत्नी कामता एवं पुत्री पूजा की मारपीट लाठी, सरिया लात घूसो से कर दी जिसके बाद कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे 50 हज़ार रुपए उठाकर ले गए और मोटरसाइकिल की भी तोड़फोड़ कर दी वही जमीन के कागज भी उठा कर ले गए हैं.
रामसेवक ने बताया कि पुलिस ने 151 की धारा में केस दर्ज कर लिया वहीं आरोपियों के विरुद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं की है जिसके चलते आरोपी आए दिन धमकी देते रहते हैं, हम काफी परेशान हैं कृपया कठोर कार्रवाई की जाए.

दबंगों की दबंगई घर में घुसकर मारपीट कर घर में रखे नगदी 50 हज़ार और जमीन के कागजात ले उड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment