Press "Enter" to skip to content

पति व सास ने मांगे 50000 और बाइक, पत्नी ने कराया मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: 24 साल की विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक शोभा (24) पत्नी देवू शर्मा निवासी समसपुर ने पोहरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोभा का कहना है कि उसकी मई 2016 में देवू पुत्र द्वारिका से शादी हुई थी। पति और सास दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए कैश मांग रहे थे।

आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हर रोज उसे प्रताड़ित कर ताने मारते थे जिससे वह तंग आ चुकी थी। चूंकि कोई संतान नहीं होने पर चुपचाप थी। लेकिन 17 नवंबर की रात पति व साल ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति देवू और सास कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अब इसकी जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!