Press "Enter" to skip to content

जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने बिना अनुमति किया धरना प्रदर्शन, संभागायुक्त ग्वालियर ने दिया नोटिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 से चुने गए जिला पंचायत सदस्य को धारा 40 के तहत पद से पृथक किए जाने का नोटिस संभागायुक्त ग्वालियर के द्वारा थमाया गया है।

इस नोटिस के जरिए शिवपुरी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के सदस्य मनीराम लोधी पुत्र धन सिंह लोधी से सात दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। जिला पंचायत सदस्य ने सोशल साइड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज दबने नहीं देंगे।

शांति सौहार्द बिगाड़ने के लगे आरोप

जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी पर पिछोर में हुई रैली धरना प्रदर्शन के अलावा सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने के आरोप लगाए गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य को थमाए गए इस नोटिस में उल्लेख है कि कलेक्टर शिवपुरी के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर आपके द्वारा निरंतर अवैध परिरोध, बिना अनुमति के सभा, रेली, धरना, प्रदर्शन, घेराव आदि गतिविधियां की जा रही है।

फेसबुक पर भी भड़काऊ पोस्ट डाली गई है इससे लोगों के बीच सौहार्द की भावना आहत करने व अपने समर्थकों को एकत्रित कर उन्हें भड़काने का प्रयास किया गया है साथ ही आपके विरुद्ध थाना पिछोर, करैरा और भौंती में भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन सभी विषयों पर जवाब सात दिनों के भीतर मांगा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!