शिवपुरी: जिले में बदरवास थाना क्षेत्र के सिंध नदी किनारे स्थित उसी रेजा घाट पर प्रशासन ने बीते रात छापा मार कार्रवाई की। जहां कुछ रोज पूर्व तहसीलदार प्रदीप भार्गव के साथ रेत माफियाओं ने मारपीट कर दी थी। बीती रात कोलारस एसडीओपी विजय यादव, एसडीएम बृज विहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रदीप भार्गव, बदरवास थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज ने मय दल बल के रेजा घाट पहुचकर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया।
रेत माफियाओं ने सरकारी जमीन पर डंप करके रखी थी रेत
प्रशासनिक अमले की टीम जब रेजा घाट पहुंचे तो रेत माफियाओं में एकाएक हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। रेत माफिया प्रशासनिक अमले के बहन को देखकर फरार हो गए। एसडीओपी विजय यादव ने बताया कि रेत माफियाओं ने सिंध नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर सरकारी जमीन पर रखा हुआ था। जहां से वह ट्रैक्टर के माध्यम से रेत की सप्लाई किया करते थे। उक्त रेत को जब्त कर रात में ही जेसीबी और डंपर की मदद से मोके से हटवाया। एसडीओपी ने बताया कि रेजा घाट से जब्त की हुई पांच डंपर रेत को बदरवास तहसील ऑफिस के सामने रखवाया है।
तहसीलदार पर हमला करने वालों पर किया जाएगा इनाम घोषित
गौरतलब है कि 12 नवंबर की देर शाम बदरवास थानांतर्गत रेंझा घाट पर अवैध उत्खननकर्ताओं ने बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव के साथ मारपीट करते हुए उन पर पथराव कर दिया। तहसीलदार अवैध उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने भरत यादव, भूरा यादव, गोलू यादव, खैरा यादव, मन्नार सिंह यादव निवासीगण रेंझा घाट लोकेंद्र सिंह भदौरिया निवासी म्याना के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। परन्तु अब तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एसडीओपी विजय यादव ने बताया कि सभी आरोपियों पर पुलिस जल्द ही इनाम घोषित करने वाली है। इसके अतिरिक्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं।

5 डंपर रेत बरामद, SDOP बोले, माफियाओं पर करेंगे इनाम घोषित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment