Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ा जमकर की मारपीट , प्रेमी के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र में युवक के साथ उसकी प्रेमिका के परिजनों और गांव वालों ने जमकर मारपीट कर दी। दरअसल युवक बुधवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में उसके गांव गया हुआ था। प्रेमी-प्रेमिका को मिलते परिजनों ने देख लिया। इसके बाद परिजनों और गांव वालों ने पहले प्रेमी को जमकर पीटा और डायल हंड्रेड बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रेमी पर धारा 151 का मामला दर्ज कर लिया हैँ. वहीँ युवक को जेल भेज दिया हैँ.

प्रेमी ने बताया कि उसकी प्रेमिका पड़ोस के गांव में रहती है। कई दिनों से उसके साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती रात उसकी प्रेमिका ने उसे मिलने अपने घर पर बुलाया था। प्रेमिका से मिलने जब वह उसके घर पहुंचा। दोनों साथ बैठे हुए प्यार के सागर में डूबने ही वाले थे। इसी दौरान उसे व उसकी प्रेमिका को परिजनों ने देख लिया इसके बाद वे घर से भाग खड़ा हुआ। लेकिन परिजनों ने गांव वालों की मदद से उसे भागते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर मारपीट कर दी।

प्रेमी ने बताया कि मारने वालों की संख्या आधा सैकड़ा से भी अधिक थी। पहले उसे ग्रामीणों ने मन भर के पीटा फिर डायल हंड्रेड को बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत उसने पिछोर थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!