शिवपुरी: सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर पायल खरीदने पहुंची एक महिला के साथ गुरुवार को एक ज्वेलर्स ने गंदी हरकत कर दी.महिला को जैसे ही ज्वेलर्स की डर्टी हरकत का पता लगा उसने हंगामा खड़ा कर दिया.जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.ज्वेलर्स ने अपनी गंदी हरकत के लिए महिला से मिन्नतें कर माफी मांगी लेकिन महिला ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर दर्ज करा दी.पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर ज्वेलर्स को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.
ज्वेलर्स ने काउंटर के नीचे मोबाइल रखकर बनाया अश्लील वीडियो
जानकारी के अनुसार नगर के सर्राफा बाजार में रितेश गोयल की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉप है.गुरुवार की दोपहर एक महिला ग्राहक अपने बेटे के साथ दुकान पर पायल खरीदने पहुंची इस दौरान रितेश ने अपने मोबाइल का कैमरा चालू कर मोबाइल को काउंटर के नीचे उस जगह रख दिया जहां महिला बैठी थी किसी तरह महिला की नजर मोबाइल पर पड़ गई जिस पर महिला को शक हुआ महिला के साथ आए बेटे ने जब मोबाइल को चेक किया तो उसमें महिला की अश्लील वीडियो क्लिप नजर आई.
जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया.ज्वेलर्स ने पहले वीडियो बनाने से इन्कार किया लेकिन मोबाइल से राजफाश हो जाने के बाद मामला कोतवाली जा पहुंचा.
पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर से ज्वेलर्स के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस ने मोबाइल को जब्ती में ले लिया है.पुलिस मोबाइल की जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ज्वेलर्स ने और किसी के साथ भी ऐसी डर्टी हरकत की है या नहीं.

ज्वेलरी शॉप पर पायल खरीदने पहुंची महिला से डर्टी हरकत, ज्वेलर्स पहुंचा सलाखों के पीछे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने शिवपुरी के सुधीर कोड़े को बनाया युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष / Shivpuri News
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment