शिवपुरी: शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्राम रेडी चौराहे के युवक ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. वहीं उसने ससुर के खिलाफ उसने एसपी से शिकायत की है. वहीं युवक ने बताया कि मेरी पत्नी को मेरे ससुर ले गए और वापस नहीं दे रहे हैं ससुर ने कहा कि डेढ़ लाख दे तब बेटी भेजूंगा.
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार लोधी पुत्र फूल सिंह लोधी निवासी ग्राम रेडी चौराहा थाना खनियाधाना ने आज एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी यशोदा लोधी से उसके माता-पिता की सहमति से 6 माह पूर्व मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई थी वही शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी यशोदा के पिता रामजीलाल लोधी ने मुझसे साले आशिक लोधी को जेल से छुड़वाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की और कुछ दिन बाद देने की कहा काफी समय हो जाने के बाद पैसे वापस नहीं आए तो ससुर रामजीलाल लोधी मेरी पत्नी को जबरदस्ती घर से ले गया और कहने लगा कि डेढ़ लाख और दे तब तेरी पत्नी को भेजूंगा. और अगर पैसे नहीं देगा तो दूसरी जगह बेटी की शादी कर दूंगा युवक ने एसपी को दिया आवेदन में पत्नी वापसी की गुहार लगाई है साथ ही रुपए वापस दिलाए जाए इसकी भी गुहार लगाई है वहीं युवक ने बताया कि आने पर पदस्थ सिपाही शुकल मरावी द्वारा धमकी दी जा रही है. और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है.

साले को जेल से छुड़वाने के लिए ससुर ने मांगे डेढ़ लाख रुपए, ससुर बोला डेढ़ लाख और दे तब बेटी भेजूंगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment