Press "Enter" to skip to content

लोडिंग चालक ने लगाए अचानक ब्रेक, पीछे से बाइक लोडिंग में घुसी, दो के पैर हुए फ्रेक्चर / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक्सीडेंट में घायल हुए 3 युवकों को भर्ती कराया हैँ. आपको बता दें की बाइक पर सवार युवक 3 युवक अनार फार्म से कोलारस जा रहे थे तभी मानकपुर पर लोडिंग वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक लोडिंग में घुस गई। हादसे में 2 युवकों के पैर में फ्रेक्चर हैँ वहीँ तीसरे युवक को हल्की चोटें आई है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैँ.

जानकारी के अनुसार चालक कृष्णपाल उम्र 20 साल, अनिल आदिवासी उम्र 25 साल, वीरेंद्र आदिवासी उम्र 18 साल बाइक से अनार फार्म से कोलारस जा रहे थे तभी मानकपुर पर एक लोडिंग वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके चलते पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक लोडिंग वाहन में घुस गई बाइक चालक कृष्णपाल का एक फ्रेक्चर हैँ वहीँ पीछे बैठे वीरेंद्र का भी पैर फ्रेक्चर हैँ वहीं तीसरे युवक अनिल आदिवासी को हल्की चोटें आई है। घटना की जानकारी एनएचएआई को मिली तो घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आई जहां उनका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!