Press "Enter" to skip to content

एक रात में चार घरों में वारदात, किसी की नकदी तो किसी का सोना-चांदी ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी: चोरों के गिरोह ने पुलिस की आंखों का काजल चुरा कर करारी चुनौती दे डाली है। करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र की पुनर्वास काॅलोनी क्रमांक 3 में चोरों ने 4 घरों में चोरी की। बदमाश यहां से नकदी सहित सोना चांदी ले गए। यहां चोरों ने गरीब आदिवासी परिवार के घर को भी नहीं छोड़ा।


अमोला क्रमांक 3 में रहने वाले सोनू गौर ने बताया कि रात को चोर अल्मारी तोड़ कर उसमें रखी एक सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया सहित 8 हजार रुपए नकदी ले गए। एक सोने का पैंडल जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है।

सोनू गौर की मां बीमार हैं, एक छोटा भाई मोनू पूर्व में एक सड़क हादसे में दिव्यांग हो गया है। इसका फायदा चोरों ने उठाया और घर से सामान सहित नकदी ले गए। इसी के पड़ोस में रहने वाले शंकर आदिवासी के घर का ताला तोड़कर 6400 रुपए ले गए। मेहरवान आदिवासी के घर का ताला तोड़ा पर यहां से कुछ ले जा ना सके।

अमोला निवासी रामसिंह आदिवासी का ताला भी चोरों ने तोड़ा। रामसिंह अदिवासी अपना कमरा किसी को किराए पर दिए हैं। इस कारण अभी उसकी चोरी कितनी हुई है। इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। एक ही रात में चोरी की इन घटनाओं से प्रतीत होता है कि गिरोह में सदस्य, संगठित तौर पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!