Press "Enter" to skip to content

राजहंस ट्रैवल्स की बस में 24 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, कंडक्टर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: बस में सवार एक महिला यात्री के साथ कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.घटना मंगलवार रात की है. बस कंडक्टर के चंगुल से छूट कर महिला ने घटना की रिपोर्ट शिवपुरी कोतवाली थाना पहुंचकर दर्ज कराई.जिस पर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अकेली महिला को गुमराह कर बस में बिठा लिया
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय महिला मंगलवार को चंदेरी से ललितपुर जा रही थी.लेकिन गलती वह चंदेरी से शिवपुरी चलने वाली राजहंस ट्रेवल्स की बस में बैठ गई.बस का कंडक्टर धीरेन्द्र लोधी महिला को ललितपुर के नाम पर गुमराह करता रहा. शिवपुरी पहुंचने पर जब बस में सारी सवारियां उतर गई तब भी
कंडक्टर महिला को गुमराह करता रहा.जिसके बाद कंडक्टर बस को लेकर होटल पीएस के सामने पेट्रोल पंप डीजल डलवाने पहुंचा इस दौरान बस का ड्राइवर नीचे उतर गया उसके बाद कंडक्टर धीरेंद्र लोधी ने महिला को बस में पीछे ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जैसे तैसे कंडक्टर के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची है.पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध धारा 342,376 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!