Press "Enter" to skip to content

आईटीआई कॉलेज में छात्र घास काटते हुए दिखे, प्रिंसिपल बोले मर्जी से काट रहे थे गांव / Shivpuri News

पोहरी आईटीआई कॉलेज में प्रिंसिपल की मनमानी क्लास रूम में पढ़ाई की जगह स्टूडेंट से ग्राउंड में कटवा रहे हैं घास

शिवपुरी: पोहरी आईटीआई कॉलेज में प्रिंसिपल की मनमानी का मामला सामने आया है।

यहां आईटीआई कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्रों से व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने आने वाले छात्रों से प्रिंसिपल द्वारा पढ़ाई की जगह ग्राउंड की घास कटवाई जा रही है।आईटीआई कॉलेज के कुछ छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को हड़का दिया। जिसके बाद आईटीआई कॉलेज के छात्रों द्वारा घास काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपना विरोध दर्ज कराया है। वहीं इस संबंध में आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि हमने कभी बच्चों से घांस काटने का नहीं बोला वह तो बच्चे अपनी मर्जी से खेलने के लिए ग्राउंड में घांस काट रहे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!