Press "Enter" to skip to content

ठंड में तापते समय साधु की धोती में लगी आग ,साधु झुलसा, छात्रों ने बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के तात्या टोपे समाधि स्थल के पास आग से ताप रहे साधु की धोती ने अचानक आग लग गई। जिससे साधु बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान कोचिंग जा रहे छात्रों ने साधु की धोती में लगी आग बुझाई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार खेरू बाबा निवासी लोहा देवी मंगलवार की शाम 5 तात्या टोपे समाधि स्थल के पास कुछ लोगों के साथ आग से ताप रहे थे। इसी दौरान साधु की धोती ने अचानक आग लग गई। तभी एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र दीपक शर्मा और शिवालय अग्रवाल जो कोचिंग जा रहे थे। दोनों की नजर साधु पर पड़ी।

और देखा कि मौके पर अन्य लोग खड़े है और कोई साधु की मदद नही कर रहा है सब तमाशबीन बनकर देख रहे है। तभी दोनों छात्रों ने मिलकर पहले साधु की धोती में लगी आग को बुझाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां खेरू बाबा का इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!