शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक होटल पर एक युवक की लोहे के सरियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को दिनारा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक संतोष कोली उर्फ छोटू दिनारा के पिछोर तिराहे पर स्थित प्रताप लोधी के होटल पर काम करता था। इसी होटल पर सोनू यादव दूध देने के लिए आता था। सोनू यादव से संतोष कोली की दोस्ती हो गई थी वह कभी भी मिलकर शराब पार्टी करते थे। सोनू यादव को संतोष कोली से उधार दिए हुए दूध के सौ रुपए लेने थे। बीती रात सोनू यादव और संतोष कोली ने होटल पर बैठकर शराब का सेवन किया था इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई शराब के नशे में सोनू यादव ने अपने दोस्त संतोष कोली की लोहे की सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। झगड़े की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची दिनारा पुलिस ने संतोष को दिनारा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँची। जहां संतोष कोली को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सोनू यादव के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।






Be First to Comment