Press "Enter" to skip to content

70 वर्षीय वृद्ध महिला से दामाद ने शराब के नशे में किया था दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पोहरी न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

ये है मामला
दरअसल शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 नवंबर रविवार की रात इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था.जहां 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ
उसके बेटे के दामाद ने रात के अंधेरे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया था.पीडिता ने घटना की रिपोर्ट सोमवार को गोवर्धन थाना पहुंचकर दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था.पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसके बेटे का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया.इस दौरान पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया था.

पत्नी को लेने ससुराल गया था आरोपी
बैराड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी आरोपी अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया हुआ था.वह पिछले 4 दिनों से अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ ससुराल में रूका हुआ था.रविवार की रात उसने शराब के नशे में अकेली अपने घर में रह रही दादी सास के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया.घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!