Press "Enter" to skip to content

सीएमएचओ पर भड़के सांसद के पी यादव बोले अधूरी जानकारी के साथ बैठक में क्यों आए / Shivpuri News

शिवपुरी: बीते रोज सांसद के पी यादव शिवपुरी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिशा समन्वय समिति की बैठक लेने आए हुए थे यहां उन्होंने विकास कार्यों सहित अधिकारियों से चल रहे कार्यों के बारे में चर्चा की और उनकी क्या स्थिति है उसके बारे में पूछा जब सीएमएचओ कार्यालय के प्रभारी पवन जैन के विभाग की बारी आई और उनसे जानकारी मांगी गई तो वह सिर्फ प्रसूता को दी जाने वाली सहायता सहित 1-2 योजना की जानकारी ही दे पाए जिस पर सांसद केपी यादव भड़क गए और वही सभी अधिकारियों के सामने सीएमएचओ को लताड़ लगाते हुए कहा कि सीएम साहब यह आंकड़ों की बाजीगरी यह मत दिखाओ आप अधूरी जानकारी लेकर यहां क्यों आए हो कुपोषण में आप क्या कर रहे हो आपके विभाग में अन्य कितनी योजनाएं चल रही है इसकी जानकारी दीजिए जिस पर सीएमएचओ बगले नजर घुमाते आए सीएमएचओ कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है यहां खरीदी से लेकर अन्य मामलों में लेकर जमकर घोटाला किया जा रहा है जब भी कोई मंत्री या कोई प्रतिनिधि बैठक लेने आता है तो यह झूठे आंकड़ों के साथ उस बैठक में मौजूद हो जाते हैं जब सवाल पूछे जाते हैं तो गोल मोल जवाब देकर अपने कार्य से इतिश्री कर ली जाती है और बैठक के बाद कहा जाता है कुछ नहीं होता बताया जाता है कि यह सीएमएचओ भिंड में अभी विवादास्पद रह चुके हैं उनकी कार्यप्रणाली सही नहीं है और यही हाल इन्होंने शिवपुरी के सीएमएचओ कार्यालय में कर रखा है. मामले को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने कहा है कि सीएमएचओ द्वारा क्या गोलमाल किया जा रहा है इसकी जानकारी वह उपलब्ध कराएं जिससे वह उच्च स्तर पर इसकी जानकारी देकर मामले में कार्यवाही करवाएंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!