शिवपुरी: शिवपुरी जिले के अल्प प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य शिक्षक संघ के संरक्षक श्री दर्शन सिंह चौधरी के शिवपुरी आगमन पर राज्य शिक्षक संघ ने सम्मान कर अपनी समस्या रखी.
आज शिवपुरी जिले के अल्प प्रवास पर आए श्री दर्शन सिंह चौधरी जी का राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में अध्यापकों द्वारा सर्किट हाउस पर सम्मान किया गया एवं उनके समक्ष क्रमोन्नति ,पदोन्नति नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की. उक्त चर्चा के दौरान श्री चौधरी ने कहा कि मैं हमेशा अध्यापकों की लड़ाई लड़ता रहा हूं और आगे भी उनकी समस्याओं के लिए लड़ता रहूंगा, एवं अपने जवाब में कहा कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता व क्रमोन्नति का लाभ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र दिया जाएगा एवं पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर कहा कि यह पूरे राष्ट्र की समस्या है इस पर भी मंथन जारी है एवं एक अन्य जबाव में कहा कि शिवराज सरकार द्वारा अध्यापकों के नियमितीकरण से ही पेंशन का हक मांगने अधिकार मिला है. श्री चौधरी का सम्मान करने वालों में संघ की तरफ से श्री बृजेश भार्गव “कुल्लू”, यादवेंद्र चौधरी,रामकृष्ण रघुवंशी, राजेश पाठक ,प्रदीप अवस्थी ,रामेश्वर गुप्ता,लक्ष्मी नारायण कुशवाह ,पुनीत चौहान, शरद निगम ,दीपक मांझी, विनय रावत संदीप कुलश्रेष्ठ आदि शामिल थे.

अध्यापकों की हर लड़ाई में शामिल रहा हूं और आगे भी रहूंगा: दर्शन सिंह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment