Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में जीजा का कटा गुप्तांग, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के गंगौरा-खेरोना रोड पर बाइक सवार जीजा साले को अज्ञात ट्रैक्टर ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घायल जीजा साले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की गंभीर हालात को देखते हुए पहले शिवपुरी के मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। सुरवाया पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, मातादीन (22) अपनी ससुराल बिची मोहनगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। बीते रोज वह अपने साले प्रेमी आदिवासी (17) के साथ शिवपुरी से बिची जा रहा था। तभी गंगौरा खेरौना के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जीजा और साले गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में जीजा मातादीन का गुप्तांग कटकर अलग हो गया। इसके बाद मातादीन की हालात बिगड़ती चली गई और युवक ने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में साले को भी गंभीर चोटें आई हैं। सुरवाया पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!