Press "Enter" to skip to content

अनाज मंडी में ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत, मंडी रहेगी बंद / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस अनाज मंडी में चौकीदार की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। इसी के चलते आज व्यापारी संघ ने मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार, 52 साल के रघुवीर कुशवाह बीती रात कोलारस अनाज मंडी में ड्यूटी पर तैनात था। अनाज मंडी कर्मचारी सतीश करारे ने बताया कि रघुवीर कुशवाह उससे बैठकर चर्चा कर रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने चला गया था। जब वह लौट के आया तो रघुवीर बेहोशी के हाल में नीचे डला हुआ था। तत्काल रघुवीर को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु डॉक्टर ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार रघुवीर की मौत हार्टअटैक से हुई है।

व्यापार संघ अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि मंडी कर्मचारी रघुवीर कुशवाह सहित व्यापारी पारस जैन के बड़े भाई महेश का निधन हुआ है। इसी के चलते आज मंगलवार को कोलारस अनाज मंडी को बंद रखने का फैसला लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!