Press "Enter" to skip to content

जमीन के अंदर गड्डा खोदकर समाधि लेने को तैयार था युवक, तभी मौके पर आ पहुंची पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के तुलसी नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में जमीन में गड्डा खोदकर समाधि’लेने की तैयारी कर रहे एक युवक की सारी तैयारियां उस समय धरी की धरी रह गई जब मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने युवक को जमीन के अंदर समाधि लेने से ना केवल रोक दिया बल्कि जमीन में समाधि लेने के लिए खोदे गए गड्ढे को भी मिट्टी भरवा कर समतल करा दिया। दरअसल ये पूरा मामला सर्कस के खेल से जुड़ा हुआ है। यहां शहर के तुलसी नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में राजस्थान के जयपुर से आए सर्कस कलाकार बादशाह आजाद की टीम द्वारा साइकिल का सर्कस दिखाया जा रहा था। शनिवार की शाम सर्कस कलाकार बादशाह आजाद के द्वारा 24 घंटे के लिए जमीन के अंदर समाधि लेने का खेल दिखाने की तैयारी की जा रही थी इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में वार्ड के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तभी अचानक देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जान जोखिम में डालने वाले इस खेल को करने से कलाकार को रोक दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!