शिवपुरी: जिले की पोहरी विधानसभा से बीजेपी विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा अक्सर अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं.उनके अनोखे अंदाज़ का ऐसा ही एक नजारा रविवार को उस समय देखने को मिला जब वह पोहरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे पर निकले इस दौरान उन्होंने रास्ते मे सड़क किनारे अस्थायी रुप से रह रहे लोहपीटा समाज के परिवार को देखा और ड्राइवर से अपनी गाड़ी को रोकने की बोलकर नीचे उतरे जमीन पर बैठ कर लोहपीठा परिवार से बात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान लोहपीटा परिवार लोहे के उपकरण बनाने के पुश्तेनी काम मे लगे थे.लोहपीटा परिवार की महिला को गर्म लोहा पीटते देख राज्यमंत्री ने भी गर्म लोहे को हथोड़े से पीटा. उन्होंने लोहे को गर्म करने के लिए आग की भट्टी भी जलाई. मंत्री को ऐसा करते देख आसपास के ग्रामीण मंत्री की सह्रदयता की तारीफ करते हुये नजर आए.राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने लोहपीटा परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए विमला राजाराम को ₹5000 की आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई.

शिवराज के मंत्री का अनोखा अंदाज लोहा पीटते नजर आए राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, 5 हज़ार की सहायता दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment