शिवपुरी: शिव की नगरी शिवपुरी में शनिवार को जानकी सेना संगठन द्वारा विश्व शांति के लिए हनुमान जी के ज्ञान और शक्ति के पाठ सुंदरकांड का महापाठ किया गया.शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक सुंदरकांड महापाठ में जब एक साथ 30000 से अधिक लोगों ने एक स्थान पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ किया तो आसमान सुंदरकांड के पाठ की चौपाइयों से गूंजमान हो उठा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं हनुमान जी महाराज मंच पर विराजमान रहे.कार्यक्रम की शुरुआत से पहले देश विदेशों से पधारे साधु संतों और आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा भगवान श्री राम माता जानकी लक्ष्मण और संकट मोचन हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई.
साधु संतों के साथ सांसद मंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल:
शिवपुरी में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शहर सहित जिलेभर से महिला पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया
वहीं जनप्रतिनिधि भी ऐसे ऐतिहासिक पल के गवाह बने कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सांसद केपी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
ओ माय गॉड की टीम ने दिया प्रमाण पत्र
शिवपुरी जिले में आयोजित इस कार्यक्रम को ओ माय गॉड संस्था की टीम ने प्रमाण पत्र जारी कर सम्मानित किया.वर्ष 2022 में एक साथ 30000 लोगों द्वारा किए गए सुंदरकांड के पाठ को रिकॉर्ड में शामिल किया.संस्था ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र जारी कर जानकी सेना संगठन को सम्मानित किया.
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सबको भेजा आमंत्रण:
जानकी सेना संगठन द्वारा विश्व शांति के लिए सुंदरकांड महापाठ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पिछले कई महीनों से तैयारियां की जा रही थी. इस आयोजन की खास बात ये है कि ये आयोजन किसी एक धर्म का शक्ति प्रदर्शन ना होकर सामाजिक सद्भाव की भावना से किया गया.इसके लिए समिति के सदस्यों द्वारा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सबको आमंत्रित किया गया.इस आयोजन के लिए 16000 सुंदरकांड पाठ की प्रतियों की व्यवस्था की गई. पोलो ग्राउंड मैदान में करीब 20000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई.
पोलो ग्राउंड को 10 कंपार्टमेंट जोन में बांटा गया:
सुंदरकांड महा पाठ के आयोजन को लेकर शहर के सबसे बड़े पोलो ग्राउंड मैदान को 10 कंपार्टमेंट जोन में बांटा गया.इसमें जानकी वाटिका,किष्किंधा पर्वत, हनुमानगढ़ी,कौशल्या धाम,लव कुश वाटिका,अवधपुरी,विश्वामित्र तपोवन,बाल्मीकि तपोवन कंपार्टमेंट के नाम दिए गए हैं.यहां पर पत्रकारों के लिए अलग से नारद वाटिका के नाम से बैठक व्यवस्था की गई.
वाहनों के लिए 10 पार्किंग जोन बनाए गए:
आयोजन में शामिल होने आने वाले लोगों के लिए शहर में अलग-अलग जगह 10 पार्किंग जोन बनाए गए.पार्किंग के लिए कृष्णा मैरिज गार्डन,सिया मैरिज गार्डन लव कुश मैरिज गार्डन ट्रैक्टर और बसों के लिए गांधी पार्क मैदान नगर पालिका परिसर में संगठन की महिला कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई.जनपद और ट्रेजरी ऑफिस परिसर में व्यवस्थापक और संगठन के सदस्यों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई.

शिव की नगरी में रचा गया इतिहास,एक साथ 30000 लोगों ने किया सुंदरकांड का पाठ, बना विश्व कीर्तिमान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment