शिवपुरी: नगर पालिका के कांग्रेसी पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने शहर में फैली सफाई अव्यवस्थाओं व विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को शहर की सड़कों पर खुद झाड़ू लगाकर अपना विरोध जताया.नगर पालिका शिवपुरी में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा और कांग्रेस पार्षदों ने शुक्रवार को फतेहपुर क्षेत्र से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की उन्होंने बताया कि जब तक सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो जाती और समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तब तक कांग्रेसी पार्षद सभी 39 वार्डों में झाड़ू लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था
इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है.नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं.नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं.ऐसी स्थिति में हम लोगों को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है.नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने बताया कि 1 वार्ड में 4800 से 5200 लोग निवास कर रहे हैं इस पर एक वार्ड में केवल 4 सफाई कर्मी कैसे सफाई कर पाएंगे. हमने 1 वार्ड में 10 सफाई कर्मियों की मांग की गई लेकिन सीएमओ द्वारा केवल आश्वासन देकर खानापूर्ति कर ली गई. कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि जनता को तो सफाई चाहिए ऐसे में कांग्रेस पार्षदों ने अपना विरोध जताते हुए शहर की सड़कों पर झाड़ू लगाई. यदि व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में कांग्रेस पार्षद उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे.इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा के साथ कांग्रेसी पार्षद मक्खन आदिवासी,संजय गुप्ता,मोनिका सडैया,राम जी गुर्जर,गोमती,निर्मला सेन
निशांत,ममता,और कमला मौजूद रही.

कांग्रेस पार्षद उतरे सड़कों पर सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा 39 वार्डों में लगाएंगे झाड़ू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment