शिवपुरी: शिवपुरी में ब्राह्मण समाज का संभाग स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 दिसम्बर को होटल मातोश्री में अयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर परिचय सम्मेलन समिति ने तैयारियाॅ प्रारंभ कर दी हैं। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समिति द्वारा शिवपुरी जिले के साथ साथ अन्य जिलों के विप्र बंधुओं से भी संपर्क किया जा रहा है।
ब्राह्मण युवक यवती परिचय सम्मेलन समिति ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि नौनार सरकार (करहाल) के दर्शन कर महंत श्री गोपाल जी महाराज से आर्शीवाद लेकर अविवाहित युवक एवं युवतियों के पंजीयन प्रारंभ किये गए हैं। गत दिवस ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन समिति के सह संयोजक राजकुमार सड़ैया, परिचय सम्मेलन अध्यक्ष विपिन पचौरी, कोषाध्यक्ष राजू शर्मा पिपरघार व प्रवक्ता महावीर मुदगल द्वारा करहाल के विप्र बंधुओं से संपर्क स्थापित किया तथा कार्यक्रम की जानकारी देते हुये युवक एवं युवतियों के पंजीयन प्रारंभ किये गये। करहाल में अविवाहित युवक एवं युवतियों के पंजीयन हेतू ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.कमलकिशोर (भूरा) मुदगल, देवकीनंदन पालीवाल, भगवत प्रसाद दीक्षित, हरि उपाध्याय रीछि वाले, यागेश मुदगल, परमानंद जोशी, जितेन्द्र (जमनू) मुदगल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगे की जानकारी में ब्राह्मण परिचय सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं अरविन्द सरैया ने वताया कि शिवपुरी में अविवाहित युवक एवं युवतियों के पंजीयन हेतू राजेन्द्र पिपलौदा, महेश शर्मा, महावीर मुदगल, अरविन्द सरैया आदि समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। विप्र बंधुओं से सम्मेलन में सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है.

ब्राह्मण परिचय सम्मेलन समिति ने अंचल के विप्र बंधुओं से सम्पर्क कर प्रारंभ किए पंजीयन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक ने मारपीट और पुलिस पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप / Shivpuri News
- शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप, आदिवासी युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment