शिवपुरी: कोलारस सहकारी बैंक में हुए करोड़ो रुपए के घोटले में मुख्य आरोपी बने राकेश पराशर के खिलाफ जिले भर के सहकारी बैंक कोलारस में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने कोलारस कस्बे में एक रैली निकाली और घोटलेबाज राकेश पराशर के रामेश्वर धाम मंदिर और राकेश पाराशर के घर पर प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मचारियों ने स्थानीय कलाकारों की मदद से घोटालेबाज राकेश पराशर की असलीयत आमजन के सामने लाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती दी। जिसमें बैंक घोटले से जुड़े उसके सहयोगियों के साथ मिलकर उसने इतने बड़े घोटले को किस तरह अंजाम दिया, उसका पूरा चित्र नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के जीएम अरस्तु प्रभाकर ने बताया कि राकेश पराशर के परिवार के सदस्यों ने बैंक के करोड़ों रूपए का गवन किया और बैंक के उन रूपयों से उसने अपनी जीवनशैली बदल ली। इससे आम जनता का बैंक से भरोसा उठ गया और बैंक की छवि धूमिल हुई है। ऐसी स्थिति में आमजन को जागरूक करने और बैंक की विश्वनीयता बरकरार रखने के लिए जिलेभर से बैंक कर्मचारियों को कोलारस बुलाया गया, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर घोटलेबाज राकेश पराशर के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली नगर पंचायत कार्यालय से प्रांरभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गा से होती हुई रामेश्वरधाम मंदिर पर स्थित आरोपी के निवास स्थान पहुंची। जहां स्थानीय कलाकारों ने आरोपी द्वारा बैंक के रूपयों का किस तरह गवन किया है, इसकी पूरी फिल्म नाटक के माध्यम से दिखाई गई है, जिसमें दिखाया गया है कि राकेश पाराशर ने किस तरह पिंकी को सब्जबाग दिखाकर उसे आकर्षित किया और कैसे पिंकी और उसके परिवार को मालामाल कर दिया। किस तरह उसने बैंक के रूपयों से लग्जरी वाहनों की खरीदरी की और आलीशान मकान के साथ-साथ जमीनें खरीदी थी, ये सब नाटिका के माध्यम से आमजन को दिखाया गया। बैंक कर्मीयों द्वारा किए गए इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए कस्बे में भीड़ लगी रही।

करोड़ो रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी के घर एवं नगर में सहकारी बैंक कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment