शिवपुरी: जिले के खनियांधाना में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है.यहां सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के खनियांधाना-पिछोर मार्ग पर बुधना नदी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ओर बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग दुर्घटना के बाद की तत्काल बोलेरो गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए.जैसे ही घटना की जानकारी खनियांधाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार जीजा साले को खनियांधाना सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है.फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
सब इंस्पेक्टर केपी शर्मा ने बताया कि पुलिस बोलेरो सवारों की तलाश में जुटी हुई है.
गमी में शामिल होकर लौट रहे थे बाइक सवार:
दुर्घटना में मृत दोनों बाइक सवार जीजा साले रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने पास के गांव देवगढ़ गए थे. सोमवार को लौटते समय बुदना नदी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से बोलेरो चलाकर बाइक सवार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार राजपाल सिंह गुर्जर और उसके साले मामंत्र सिंह गुर्जर दोनों जीजा साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बोलेरो को जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में जीजा साले की मौत,गमी में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आसमानी माता मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उगली मृत नागिन, निजी स्कूल में दिखा दुर्लभ नज़ारा / Shivpuri News
- जिम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, खड़े मिनी ट्रक से टकराई बाइक / Shivpuri News
- ककरई गांव के पास निजी बस पलटी, 16 यात्री घायल; चालक और स्टाफ मौके से फरार / Shivpuri News<br><br>
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment