शिवपुरी: जिले में एक 6 साल के बच्चे का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई,ये बच्चा पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी शिकायत भी परिजनों ने पुलिस से की थी, बच्चे को ढूंढने के लिए घरवालों ने दिन रात एक कर दिए थे, इसी दौरान सोमवार की सुबह बच्चे का शव तालाब में तैरता नजर आया, जिसे देखकर परिजनों रो-रोकर बेहाल हो गए,बच्चे की मां ने हत्या की आशंका जताई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
3 दिन पहले गुम हुआ था बच्चा
जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को महज 6 साल का एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था. सोमवार सुबह उस बच्चे का शव दिनारा तालाब में मिला है. इस मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.इस घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है ओर उसने अपने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा मामले का खुलासा
दिनारा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को एक 6 साल का बच्चा अंशुल लापता हो गया था. इस मामले में बच्चे के परिजनों ने थाने में शिकायत दी थी.शिकायत के आधार पर दिनारा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी.बच्चे की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया था. अब सोमवार की सुबह बच्चे का शव दिनारा तालाब के पास मिला है.
इस मामले में बच्चे की मां ने हत्या की आशंका जाहिर की है.पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. प्राथमिक जांच में बच्चे के शरीर के ऊपर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं.

3 दिन से लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला, मां ने जताई हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment