शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। शिवपुरी पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुये 33 किलो गांजा कीमती 1,80,000 रुपये का जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा के उत्पादन कर्ताओं, विक्रेताओ के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी महोदय पिछोर दीपक तोमर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा उत्पादन कर्ताओ, विक्रेताओ के विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देशन के पालन में निरीक्षक तिमेश छारी थाना प्रभारी थाना खनियाधाना को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चमरौआ मजरा राजनगर मे गांजे के पेड़ खड़े हुये है ।
उक्त सूचना पर मय फोर्स के आरोपी के खेत पर पहुचे तो गांजे के हरे पत्तीदार कुल 34 पेड़ बजनी 33 किलो कीमती 1,80,000 रुपये को विधिवत जप्त कर मौके से आरोपी ब्रजभान लोधी निवासी निवासी ग्राम चमरौआ मजरा राजनगर को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया है ।

खेत मे उगा रखी थी गांजे की फसल, 1 लाख 80 हजार के 33 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आसमानी माता मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उगली मृत नागिन, निजी स्कूल में दिखा दुर्लभ नज़ारा / Shivpuri News
- जिम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, खड़े मिनी ट्रक से टकराई बाइक / Shivpuri News
- ककरई गांव के पास निजी बस पलटी, 16 यात्री घायल; चालक और स्टाफ मौके से फरार / Shivpuri News<br><br>
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment