शिवपुरी: महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में किया गया। योग प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने 9 मेडल जीतकर अपनी योग प्रतिभा का परचम राज्य स्तर पर लहराया। खास बात यह रही कि यह प्रतियोगिता योग क्लब विद्यार्थियों के लिए आयोजित थी जिसमें 47 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से शिवपुरी के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड और 4 सिल्वर जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन, भरत बैरागी, जिला योग प्रभारी जेपी शर्मा, कोच निखिल श्रीवास्तव, रिजवाना खान मौजूद थे।जिला योग प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 47 जिलों के प्रतिभागियों ने भोपाल में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रदेश में योग क्लब की स्थापना का कंसेप्ट संस्थान के चेयरमैन भरत बैरागी द्वारा किया गया।
नुमान खान को मिला मिस्टर योगी का खिताब
बालिकाओं की राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी के प्रतिभागी नुमान खान ने मिस्टर योगी का खिताब हासिल किया। जबकि अनुष्का धाकड़, कृपाची परिहार, मुस्कान वर्मा, नुमान खान, कृष्ण कुमार राठौर ने 5 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल किए। बालिकाओं की राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी के प्रतिभागी नुमान खान ने मिस्टर योगी का खिताब हासिल किया। जबकि अनुष्का धाकड़, कृपाची परिहार, मुस्कान वर्मा, नुमान खान, कृष्ण कुमार राठौर ने 5 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल किए।

शिवपुरी के 5 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल, 4 ने जीते सिल्वर मेडल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment