शिवपुरी: क्रॉसिंग, वॉल क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग जैसे अभियान में हिस्सा लेकर एनएसएस की छात्रा साक्षी गुप्ता शिवपुरी वापस लौट आयी है। खास बात यह है कि पूरे मध्यप्रदेश से वह अकेली छात्रा हे जिनका चयन राष्ट्रीय साहसिक गतिविधि शिविर में भागीदारी के लिए हुआ।
शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा बीते रोज राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय साहसिक गतिविधि शिविर धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में शामिल होकर लौटी।जिसमे साक्षी पुत्री महावीर प्रसाद गुप्ता ने शिविर में कई अनुभव लिए।रासेयो शिवपुरी के जिला संगठक डॉ एस एस खंडेलवाल ने बताया कि यह शिविर भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला के मैक्लोडगंज में आयोजित किया गया। शिविर में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दिखाई। साक्षी ने इस शिविर में कई गतिविधियां जैसे रिवर क्रॉसिंग, वॉल क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग में हिस्सा लिया।
प्रदेश से इस शिविर के लिए कुछ ही छात्र छात्राओं का चयन होता है, जिसमे जीवाजी विश्वविद्यालय से साक्षी गुप्ता का चयन हुआ, शिवपुरी के लिए यह गौरव की बात है। साक्षी के लौटने पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार, रा से यों कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार शाक्य, डॉ पल्लवी शर्मा गोयल ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। उनके साथी स्वयंसेवक सौरभ भार्गव , प्रद्युम्न गोस्वामी ,पीयूष जैन, आदर्श जैन भी महाविद्यालय परिसर में उपस्थित रहे।

क्रॉसिंग, वॉल क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग जैसे अभियान में हिस्सा लेकर लौटी साक्षी गुप्ता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment