शिवपुरी: खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार को शिवपुरी भ्रमण पर आई। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने वार्ड क्रमांक 6 शंकर कॉलोनी में लाडली लक्ष्मी वाटिका एवं कोर्ट रोड सब्जी मंडी से थीम रोड तक के मार्ग लाडली लक्ष्मी पथ का उद्घाटन किया। लाडली लक्ष्मी वाटिका में वृक्षारोपण किया। अब यह पार्क लाडली लक्ष्मी वाटिका के नाम से जाना जाएगा।
लाडली लक्ष्मी वाटिका और लाडली लक्ष्मी पथ लोकार्पण के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बालिकाओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण सभी जिलों में किया गया। शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 6 शंकर कॉलोनी में आयोजित हुआ जिसमें मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अतिथि के रूप में शामिल हुई।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शंकर कॉलोनी का यह पार्क अब लाडली लक्ष्मी वाटिका के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। वार्डवासी इस वाटिका को गोद लें और इसकी देखभाल करें। इसे और सुंदर बनाएं। इसी प्रकार कोर्ट रोड सब्जी मंडी से थीम रोड तक का मार्ग अब लाडली लक्ष्मी पथ कहलाएगा। यह लाडली बालिकाओं को समर्पित किया जा रहा है और आज इसी का लोकार्पण किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक और प्रभारी डीपीओ आकाश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ नीलम पटेरिया ने किया। कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी बालिकाएं और उनके परिजन सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

कोर्ट रोड से थीम रोड तक का मार्ग कहलाएगा लाडली लक्ष्मी पथ, शंकर कॉलोनी का पार्क होगा लाड़ली लक्ष्मी वाटिका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
- आंखों में आंसू लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार, पीएसीएल की राशि नहीं मिलने से छोटी बेटी की शादी अटकी / Shivpuri News
- 20 लाख के मकान सौदे में 10 लाख की कथित धोखाधड़ी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- तहसील न्यायालय के बंटवारा आदेश में त्रुटिपूर्ण अमल का आरोप, भारतीय सेना के जवान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 11 दिन की पैदल यात्रा के बाद शिवपुरी पहुंचे राष्ट्रीय एकता संघ, महाराजा सवाई भोज बगड़ावत की प्रतिमा स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment