शिवपुरी: कोरोना बीमारी हमारे परिवार के लिए काल बनकर आई। चार बहन भाइयों के सिर से माता पिता का साया कोरोना संक्रमित होने पर 1 साल में ही हमसे छूट गया।अब हम अपने मौसा के यहां जीवन यापन कर रहे हैं। यदि हमें रहने का आशियाना और सरकार से सहायता मिल जाए तो गुजर बसर हो सके। यह बात मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अपना दर्द बयां करते हुए भावना सोनी बैराड़ ने कही। जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ को दिए आवेदन में भावना ने बताया कि उसकी मां गुड्डी बाई 29 अप्रैल 2021 को और पिता नंद किशोर कोरोना की चपेट में आने से हमें दुनिया में छोड़ कर चले गए।
हम अपने मौसा नारायण स्वामी के यहां निवास कर रहे हैं और वही देखरेख हमारी कर रहे हैं।उनके यहां रहने को जगह तो है लेकिन खाली जगह पर यदि हमें आवास का पैसा स्वीकृत हो जाए तो हम घर बनाकर वहां रहने लगेंगे। भावना ने बताया कि उसकी छोटी बहन लक्ष्मी सोनी मोनिका सोनी और भाई जितेंद्र सोनी है और अभी बहुत छोटे हैं। इसलिए इनके बारे में भी प्रशासन सोचे और हमें आवास आवंटित कराए। मासूम बच्चों के आवेदन पर जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ महेंद्र जैन ने आवेदन कार्रवाई के लिए बैराड सीएमओ को मार्क कर दिया।

कोरोना में हुआ माता पिता का देहांत, 4 बहन भाइयों ने आवास की लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment