शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र में शहर के इंद्रानगर शिवपुरी में 73 साल की मां की बेटे ने मारपीट कर दी। दरअसल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही लड़की से शादी करने अथवा उसे छोड़ देने की बात बुजुर्ग मां ने अपने बेटे से कही। इसी बात पर बेटा नाराज हो गया और मां की डंडे व घूसे मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर बेटे पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
फरियादी एसएल (73) पत्नी स्व. धरनालाल कसेरा निवासी एमआईजी-18 इंद्रानगर चितांहरण मंदिर के पीछे शिवपुरी ने बेटे अभिनव उर्फ बोनी कसेरा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल बुजुर्ग मां का कहना है कि मंगलवार की सुबह 8:45 बजे अपने बेटे अभिनव उर्फ बोनी से कहा कि तू संध्या नाम की लड़की को साथ रखे हुए है, उससे तू या तो शादी कर ले या उसको छोड़ दे। इसी बात पर अभिनव गालियां देने लगा। गालियां देने से रोका तो सिर व बायं कंधे पर डंडा मार।
फिर नाक में घूसा मार दिया जिससे खून निकल आया। संध्या ने भी मेरे बाल पकड़कर खींच दिए और एक डंडा संध्या ने भी मारा जो पीठ में लगने से मूंदी चोट आई है। धमकाते हुए बोले कि आइंदा हमारे बारे में कोई बात की तो जान से खत्म कर देंगे। दोनों मुझे घर पर घायल पड़ा छोड़कर चले गए। एक व्यक्ति ने पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने बेटे व उसकी प्रेमिका के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

लिव-इन में रह रहे बेटे से मां ने शादी के लिया कहा तो प्रेमिका के साथ मिलकर कर दी मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment