Press "Enter" to skip to content

शिक्षा के मंदिर मे शिक्षक कर रहा था मुर्गा पार्टी, ग्रामीण ने जताया विरोध, DEO पहुंचे कार्यालय किया सस्पेंड / Shivpuri News

शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोटा में शिक्षक व सी ए सी बना रहे थे दारू मुर्गा की पार्टी

विद्यालय होता है विद्या का मंदिर जहाँ कल के भविष्य नन्हे मुन्ने बच्चे शिक्षा करते है ग्रहण

शिक्षक का नाम मनोहर सिंह बुंदेला व सी ए सी करण सिंह बुंदेला बिद्यालय में मना रहे थे दारू मुर्गा की पार्टी

वार्ड क्रमांक 17 शिवपुरी जिला पंचायत सदस्य पति ने की शिक्षक व सी ए सी की करतूत कैमरे में कैद

कैमरे में कैद हुआ हुआ स्कूल के अंदर जलता चूल्हा व मुर्गा की सब्जी भगोनी ने कैद

शिवपुरी जिला पंचायत सदस्य के साथ कि शिक्षक ने झूमा झटकी

शिक्षक मनोहर सिंह दारू के नशे में मिले फूल टल्ली

शिवकांत सोनी :- खबर खनियाधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोटा से है जहां एक ओर स्कूल विद्या मंदिर कहा जाता है और नन्हे-मुन्ने बच्चों का भविष्य सँभारा जाता है वही एक और यहां पर पदस्थ शिक्षक मनोहर सिंह बुंदेला अपने विद्यालय के अंदर दारू मास की करते नजर आए है यह पार्टी करते गांव वालों ने वीडियो बना लिया था जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है आपको बता दें कि यहां पर जो शिक्षक पदस्थ हैं वह बच्चों की छुट्टी के बाद से स्कूल में ही दारू एवं मास की पार्टी कर रहे थे वही जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर अंदर पहुंचे तो विद्यालय के एक कमरे में चूल्हा जल रहा था और चूल्हे के बगल से मांस मुर्गा की बनी सब्जी भगोनी में नीचे रखी हुई थी वही शिक्षक मनोहर सिंह बुंदेला शराब के नशे में फुल टल्ली थे और खड़े भी नही हो पा रहे थे जब शिक्षक से पूछा गया कि क्या हो रहा है तो शिक्षक खुद खड़े नहीं हो पा रहे थे और झूमते वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहे हैं जब शिक्षक को पता पड़ा कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है तो जो ग्रामीण वीडियो बना रहे थे उन पर शिक्षक जुमा झपटी करने लगे पर ग्रामीणों का साहस नहीं टूटा और ग्रामीणों ने शिक्षक की काली करतूत सारी अपने कैमरे में कैद कर ली और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है जैसे ही इसकी जानकारी कल शाम को ही खनियाधाना बीआरसीसी संजय भदोरिया को लगी तो संजय भदोरिया ने एक टीम गठित कर मौके पर पहुंचाया जहां पर पाया गया कि स्कूल के अंदर चूल्हा जलता मिला और मास मुर्गा से बनी सब्जी भी वहां पर मिली शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर वरिष्ठ कार्यालय को सौंप दिया है बताया जा रहा है कि जब से शिवपुरी वरिष्ठ कार्यालय को इसकी जानकारी लगी तब से ही शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है और अभी अभी जानकारी आ रही है कि शिवपुरी डी ई ओ बीआरसीसी कार्यालय पहुंच चुके हैं और कार्यवाही जारी है अब देखना यह है कि शिक्षक को क्या दंड दिया जाता है या फिर जो शिक्षा विभाग शिवपुरी के पूर्व के कारनामे है उसी के हिसाब से मामला रफा-दफा करके दबा दिया जाता है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!