शिवपुरी: खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एक दिवसीय प्रवास के दौरान 2 नवम्बर को शिवपुरी आएंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 2 नवम्बर को दोपहर 12 बजे लाडली लक्ष्मी 2.0 योजना के अंतर्गत लाडली लक्ष्मी पथ एवं लाडली लक्ष्मी बाटिका का उद्घाटन करेंगी। दोपहर 1 बजे ग्राम खरई-खोरघार में शहीद अमर शर्मा के घर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। दोपहर 1.45 बजे पोहरी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 2.40 बजे मानस भवन में लाडली लक्ष्मी 2.0 योजना पर मुख्यमंत्री का वर्चुअल संदेश कार्यक्रम में भाग लेंगी। सांय 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। सांय 4.30 बजे दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित शिवपुरी साइक्लोथोन कार्यक्रम में भाग लेंगी। सांय 6 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।

मंत्री श्रीमती सिंधिया कल शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment