Press "Enter" to skip to content

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का हूक टूटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के यूको बैंक के सामने मंगलवार की दोपहर लापरवाही की वजह से एक ट्रैक्टर ट्राली चालक हादसे का शिकार होते-होते बचा.ड्राइवर समय रहते ट्रैक्टर से कूद गया जिस कारण उसकी जान बच गई.दरअसल यूको बैंक के सामने वाली गली में नगर परिषद द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी खुदाई के दौरान निकले पत्थर और मोरम को भरकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ले जा रहा था. तभी नीचे से ऊपर सड़क पर चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर का हुक टूट गया
जिससे ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ऊपर उठ गया वह तो समय रहते ड्राइवर ट्रैक्टर से कूद गया जिस कारण उसकी जान बच गई. बाद में नगर परिषद की जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर को सीधा किया गया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!