शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी गांव में खेत पर गई अकेली लड़की को पाकर चार युवकों ने ऐसी घिनोनी घटना को अंजाम दिया था जिससे बाद युवती ने जहर खा लिया। जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी थी युवती के परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी उपचार के बाद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी की रहने वाली 20 बर्षीय युवती 30 अक्टूबर की शाम अपने खेत पर गई हुई थी इसी दौरान चार युवक अनिकेत सिंह धाकड़ निवासी सिंघाड़ा, लवकुश धाकड़ निवासी कनाखेड़ी, भरत धाकड़ निवासी कनाखेड़ी, अनेक सिंह धाकड़ निवासी सिंघाड़ा युवती को अकेली देख उसके खेत पर जा पहुंचे, चारों युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी थी जिसके बाद उसने जहर खा लिया।
युवती के पिता ने बताया कि जब उसकी बेटी घर पर पहुंची थी तो उसने सिर्फ एक ही बात उससे कही थी कि अब उसका जीने का धर्म नहीं बचा इसी दौरान छात्रा ने उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए चार युवकों के नाम भी बता दिए थे। पिता ने बताया कि उसकी बेटी की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी थी 30 अक्टूबर की रात बेटी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में उसकी बेटी की मौत 31 अक्टूबर की शाम हो गई थी। पिता ने बताया कि उपचार के दौरान उसकी बेटी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं रही। उसकी बेटी के साथ इन चार युवकों ने गंभीर वारदात को अंजाम दिया है जिसके बाद उसकी बेटी ने मौत को गले लगा लिया।
पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मर्ग कायम कर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है इसके बाद जीरो पर कायमी कर मामले की डायरी पोहरी थाना विवेचना के लिए पहुंचा दी गई है।

4 युवकों ने खेत पर गईं अकेली लड़की के साथ की छेड़छाड, युवती ने खाया जहर अस्पताल में हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment