शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम ककरौआ में सेल्समेन से परेशान सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट, सेल्समैन की शिकायत करते हुए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लगाई न्याय की गुहार
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम ककरौआ के सैकड़ों ग्रामीण आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने सेल्समैन विक्रेता राहुल भार्गव की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह स्थानीय निवासी नहीं है जिसके चलते नियमित रूप से दुकान नहीं खोली जाती है कभी दुकान खोली जाती है तो निर्धारित समय पर दुकान नहीं खोली जाती है, और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं दिया जाता है विक्रेता द्वारा शक्कर व केरोसीन विगत 6 माह से वितरित नहीं किया गया है इस वजह से उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है.
ग्रामीणों ने बताया कि खाद्यान्न केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों की तरफ से प्रदान किया जाता है लेकिन विक्रेता द्वारा एक ही खाद्यान्न दिया जाता है. पूरा खाद्यान्न न दिए जाने को कहने पर अभद्रता करने लगता है तथा मारपीट करने उतारू हो जाता है इसी के चलते आज सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.

ग्राम ककरौआ में सेल्समेन से परेशान सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, नहीं मिलता राशन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment