शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक बाइक पर जा रहे दंपती के साथ अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दंपती ने इसकी शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
तेरवीं में खाना खाने जा रहे थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के शाहजहांपुर थाना ग्राम जेरा का रहने वाले 35 वर्षीय अनंतराम पुत्र गयाप्रसाद लोधी अपनी पत्नी अंजना लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी से सिरसोद थाना क्षेत्र के अमोला गांव में एक गमी में खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दंपती जब करैरा थाना क्षेत्र के शिवपुरी झांसी फोरलेन हाईवे पर रात्रि 08:30 पर एस्सार पैट्रोल पंप के आगे गुजरे ही थे।
इसी दौरान एक सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें लाठी दिखाकर रोक लिया। दंपती जब तक कुछ समझ पाते तब तक तीनों बदमाशों ने दंपती के साथ लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और महिला के पति का पर्स भी निकाल लिया।
लूट का शिकार हुए अनंतराम ने बताया कि उसके पास में 1800 रुपए रखे थे। बदमाश और भी लूट की वारदात को अंजाम देते, लेकिन ने हाईवे पर कई वाहन आते हुए दिखाई दिए। जिसके कारण मौके से मंगलसूत्र और पर्स को लेकर भाग गए। पीड़ित दंपती ने इसकी शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तीन अज्ञात बदमाशों ने लाठी दिखाकर बाइक सवार दम्पति का मंगलसूत्र और पर्स लूटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment