शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में दिव्यांग शिक्षक की मौत हो गई। उसका एक साथी भी इस हादसे में घायल हुआ है। कोलारस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव के रहने वाले दिव्यांग शिक्षक जगन्नाथ खटीक अपनी तीन पहिया वाहन पर सवार होकर अपने बेटे करन खटीक को नरवर तहसील में स्थित नवोदय विद्यालय छोड़ने के लिए नरवर गए थे। उसके साथ खरेह का रहने वाला बच्चन जाटव भी था। दिव्यांग शिक्षक अपने बेटे करन को नवोदय विद्यालय छोड़कर खरेह की ओर जा रहा था। कोलारस थाना क्षेत्र के श्रीजी वेयर हाउस के सामने बाइपास क्रॉसिंग पर अचानक से दिव्यांग शिक्षक की तीन पहिया वाहन के आगे एक गाय के आ गई। दिव्यांग शिक्षक का तीन पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गया। दिव्यांग शिक्षक का सिर बोर्ड में लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अतिरिक्त उसके साथी को भी चोटें आई हैं। डायल 100 की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दिव्यांग शिक्षक बच्चन जाटव को मृत घोषित कर दिया।

गाय को बचाने के फेर में दिव्यांग शिक्षक की हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment