शिवपुरी: राघवेंद्र नगर में थीम रोड किनारे राम जानकी मंदिर से हनुमानजी के पैर से चांदी का कड़ा चोरी चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को चंद घंटों में ढूंढ निकला। चोर ने पत्थर से कड़े को कुचल दिया और फिर सुनार को बेच आया। हालांकि सुनार ने ऐसा ही दूसरा कड़ा बनाकर दे दिया है जिसे हनुमानजी के पैर में पहना दिया है।
जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र नगर में थीम रोड किनारे राठौर समाज का राम जानकी मंदिर है। मंदिर में हनुमानजी के पैर से 28 अक्टूबर को सुबह 8-9 बजे चांदी का कड़ा चोरी चला गया। पुजारी की नजर शाम 5.30 बजे पड़ी तो देहात पुलिस थाने सूचना दी। मंदिर के पास मकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। व्यक्ति की पहचान संजय राव उर्फ बाबू निवासी छतरी के सामने क्वाटर शिवपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने संजय को पकड़कर पूछताछ की तो उसने कड़ा चुनार स्वीकार कर लिया। पत्थर से कुचलकर कड़ा सुनार को बेच आया था।
कड़ा पत्थर से कुचलकर सुनार को बेचा
देहात थाना टीआई विकास यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संजय पहले हाथ जोड़ते हुए दिखा और मंदिर की परिक्रमा लगाने लगा। इसके बाद हनुमानजी के पैर से चांदी का कड़ा चुराकर ले गया। पुलिस सुनार के पास पहुंची तो उसने नया कड़ा बनाकर दिया जिसे हनुमानजी को पहना दिया है। मंदिर समिति की तरफ से केस दर्ज नहीं कराया है। धारा 151 में संजय को जेल भेज दिया है।

हनुमान जी के हाथ जोड़े, परिक्रमा लगाई फिर पैर में पहना कड़ा कर दिया पार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment