शिवपुरी: जिले के भौंती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम उमरीकला में एक विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने बताया कि वह जब अपने खेत पर काम करने के लिए जा रही थी, तब युवक ने छेड़छाड़ की। विवाहिता ने इसकी शिकायत खोड़ चौकी सहित भौंती थाना में पहुंचकर दर्ज कराई। जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई है।
विरोध किया तो मारा चांटा, करना चाहता था गंदा काम
विवाहिता ने बताया कि बीते रोज वह अपने घर से अपने कुएं की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में भगुन का खेत पड़ता है। जहां वह टपरिया बना कर रहता है। उसने बीच रास्ते में रोक लिया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो भगुन ने उसमें चांटा मार दिया और उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया। इसके बाद वह जैसे-तैसे भगुन के चंगुल से भाग निकली।
पति से की मारपीट, मिल रही जान से मारने की धमकी
विवाहिता ने बताया कि जब उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उसका पति भगुन से बात करने गया, तो उसके साथ भी भगुन ने मारपीट कर दी। इसकी शिकायत खोड़ चौकी में दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। भगुन को जब पुलिस में शिकायत किए जाने के बारे में पता लगा तो अब भगुन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
इसकी शिकायत उसने भौंती थाने में भी दर्ज कराई। वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी की शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपने पति के साथ पहुंची है और भगुन पर कार्रवाई की मांग की। खोड़ चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता का कहना है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ही पक्ष की ओर से महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। छेड़छाड़ जैसी कोई घटना पीड़ित महिला ने नहीं बताई थी दोनों ही पक्षों पर अदम चेक काटकर जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता के साथ युवक ने की छेड़छाड़, विरोध किया तो मारा चाँटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment